रामपुर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी नंदकिशोर पुत्र अमर सिंह (35) गांव के ही तालाब में भेड़ बकरियों को नहलाने के लिए गया था। उसके साथ गांव का ही वाजिद (17) पुत्र जमील भी गया था। दोनों बकरियों व भेड़ों को नहला ही रहे थे कि अचानक वाजिद पानी में डूबने लगा।
विज्ञापन
चीखपुकार की आवाज सुनकर नंदकिशोर उसे बचाने के लिए पानी में कूद गया। बताया जाता है कि तालाब की गहराई अधिक होने की वजह से दोनों की डूबकर मौत हो गई। वहीं, घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।