डींगरपुर चौराहे के पास सोमवार शाम कार बाइक सवार मोहम्मद सुभान को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सुभान उछलकर दूर जा गिरा। जिससे उसकी मौत हो गई।
मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव डींगरपुर निवासी मोहम्मद सुभान सोमवार शाम को बाइक से मुरादाबाद की ओर से बाइक से किसी काम से गया था। वहीं मुरादाबाद-संभल रोड पर एक साइड हो रहे मरम्मत कार्य के दौरान सड़क की एक साइड को बंद किया गया था। इसके चलते दोनों और वाहन एक ओर से ही गुजर रहे थे। देर शाम मोहम्मद सुभान डींगरपुर चौराहे के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सुभान उछलकर दूर जा गिरा। सड़क पर गिरने से सुभान की मौत हो गई।
वहीं हादसे में कार और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट हो गई। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। जिस पर पुलिस ने पंचनामा भर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं हादसे के दौरान सड़क पर यातायात भी बाधित रहा। जिसे पुलिस ने सुचारू करवाया।