फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरजननगर (मुरादाबाद)। डिलारी-सुरजननगर मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से गांव बल्लभगढ़ निवासी राहुल कुमार (20) की मौत हो गई। राहुल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। वह शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बाइक से सुरजननगर में कोचिंग जा रहा था। घायल हालत में काशीपुर ले जाते समय राहुल की मौत हो गई। हादसे के बाद नाराज परिजन करीब चार घंटे तक सड़क पर जाम लगाए बैठे रहे। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव बल्लभगढ़ निवासी नारायन सिंह का बड़ा बेटा राहुल कुमार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सुरजननगर में कोचिंग करता था। राहुल शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे कोचिंग जा रहा था। डिलारी-सुरजननगर मार्ग पर सुरजननगर की ओर से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह बाइक सहित सड़क पर जा गिरा। सूचना पर पहुंची परिजन राहुल को सुरजननगर में निजी डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन राहुल को लेकर काशीपुर स्थित निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर गांव आ रहे थे। गांव से करीब एक किलोमीटर पहले सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हालांकि परिजन पोस्टमार्टम का विरोध कर रहे थे। परिजनों का आरोप है कि गांव मलकपुर के पास मृतक के पिता नारायन सिंह को पुलिस ने वाहन से उतार दिया। वे पोस्टमार्टम का विरोध कर रहे थे। इस पर गुस्साए परिजन ग्रामीण के साथ सुरजननगर बस स्टैंड पर पहुंचे और चौराहे पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों ने डिलारी-सुरजननगर मार्ग और ठाकुरद्वारा-स्योहारा मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर एसडीएम अजय कुमार मिश्रा, सीओ राजेश तिवारी, कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर करीब चार घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। जाम के दौरान दूर-दूर तक वाहनों की लाइन लग गई। ब्लॉक प्रमुख के पति वीर सिंह सैनी भी घटनास्थल पर पहुंचे। राहुल की मौत से मां सावित्री देवी, पिता नारायण सिंह, भाई अंकित कुमार, बहन आरती व पुष्पा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



- ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार के मामले में ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया गया है। अभी मृतक के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - शैलेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक, ठाकुरद्वारा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें