फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में में शुक्रवार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार छात्र सोमजीत की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है।
विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाला छात्र सोमजीत (20) रामपुर के शहजाद नगर थानाक्षेत्र के मोबीन निवासी था। वह आईटीआई का छात्र था। शुक्रवार को वह अपने साथी आदर्श कुमार के साथ मुरादाबाद आया था। शुक्रवार रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक घायल हो गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया था, जहां डॉक्टरों ने सोमजीत को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसका साथी आदर्श को गंभीर हालत में परिजन कॉसमॉस अस्पताल ले गए। थाना प्रभारी संजय पांचाल ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें