फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बाइक की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। क्षेत्र में स्योंडारा रोड पर 15 दिन पहले बाइक की टक्कर से घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में बृहस्पतिवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाने के इमरतपुर गांव निवासी नेकपाल सिंह की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि बीती 28 अप्रैल की दोपहर उसके भाई संजीव अपने दोस्त गांव निवासी प्रेमपाल के साथ बाइक से स्योंडारा से इमरतपुर जा रहे थे। स्योंडारा रोड पर शिकारपुर मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक के चालक अर्जुन सिंह ग्राम शिकारपुर ने संजीव की बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान संजीव बाइक से नीचे गिर गया और सिर में चोट लगने से गंभीर घायल हो गया जबकि टक्कर मारने वाला अर्जुन अपनी बाइक लेकर भाग गया। घायल संजीव को इलाज के लिए मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अपने मृतक भाई के मृत्यु संबंधी संस्कारों में लग जाने के कारण रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी हुई। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक अर्जुन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें