फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई रिक्शा की टक्कर से बाइक मैकेनिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नागफनी थानाक्षेत्र में नमाज पढ़कर घर लौट रहे बाइक मैकेनिक को ई रिक्शा ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने ई रिक्शा चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजन घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नागफनी थाना क्षेत्र के दौलत बाग मेहराज वाली गली निवासी नईम खान पीतल पॉलिश का काम करते हैं। उनके परिवार में पत्नी, बेटी और दो बेटे हैं। छोटा बेटा मोइन खान (17) बाइक मैकेनिक था। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे घर के पास स्थित मस्जिद से नमाज पढ़ने गया था। नमाज पढ़ने के बाद नईम घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में मोइन खान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने ई रिक्शा चालक को पकड़ लिया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और चालक को हिरासत में लिया। इसी बीच मोबाइल के परिजन भी आ गए। वह किशोर को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नागफनी थाना प्रभारी जय प्रकाश ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। तहरीर के आधार पर ई रिक्शा चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें