फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी(मुरादाबाद)। मैनाठेर थाना क्षेत्र में डींगरपुर पाकबड़ा रोड पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजे है। वहीं हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया है। आरोपी ट्रक चालक फरार होने में सफल हो गया।
विज्ञापन

मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर हमीर निवासी मजदूर वसीम (32) पुत्र बाबू बुधवार की शाम को अपनी बाइक से जरूरी काम से मुरादाबाद-संभल हाईवे स्थित ग्राम डींगरपुर को जा रहा था। तभी रास्ते में गांव के ही किसान महमूद (50) पुत्र खलील भी असदपुर के मजार पर जाने के लिए उसकी बाइक पर सवार हो गए थे। बताते हैं कि जब वसीम की बाइक मैनाठेर थाना क्षेत्र में ही डींगरपुर पाकबड़ा रोड पर ग्राम रसूलपुर हमीर और ग्राम ललवारा के बीच से गुजर रही थी, तभी पहले से सड़क किनारे खड़े ट्रक को चालक से अचानक बैक करना शुरू कर दिया तभी यह बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक सवार वसीम और महमूद गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने पर मैनाठेर पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंच कर दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया। वहीं भीषण हादसे को अंजाम देकर आरोपी ट्रक चालक फरार होने में सफल हो गया है। मैनाठेर कोतवाल अमरनाथ वर्मा का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बेटी के लिए खाना लेकर जा रहा था किसान
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले किसान महमूद अपनी बेटी के लिए खाना लेकर जा रहा था। जानकारी के मुताबिक किसान ने अपने गांव के वसीम से बाइक पर लिफ्ट ली थी ताकि वह जल्द ही असदपुर के मजार पर पहुंच जाए लेकिन उसको क्या पता कि वह कुछ पलों में वह दुनिया से ही रूखसत हो जाएगा।
वहीं वसीम मजदूर था और किसी जरूरी काम से ग्राम डींगरपुर का जा रहा था। वह अपने छह भाइयों में सबसे बड़ा बताया गया है। उसकी आकस्मिक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं किसान महमूद के परिजन में रोते बिलखते बेहाल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें