कांठ। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर छजलैट थाना क्षेत्र के गांव फूलपुर मिठ्ठनपुर स्थित राधा-स्वामी सत्संग आश्रम से आगे ईंट भट्ठे के पास छजलैट की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराई गई। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वह घायल अवस्था में सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा था, राहगीरों की सूचना पर पहुंची पीआरवी 112 पुलिस उसे उठाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई, जहां इलाज के दौरान बाइक चालक ने दम तोड़ दिया। छजलैट पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान संजीव (34) पुत्र करन सिंह मधपुरी इनायतपुरी थाना कांठ के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी है।