फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सीएचओ व एएनएम अब भी हड़ताल पर, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर लटके ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। अपनी लंबित मांगों को लेकर पिछले 22 दिन से सीएचओ और एएनएम हड़ताल पर हैं। इस कारण कांठ में 35 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर ताले लटके हुए हैं। वहीं स्वास्थ्य व्यवस्थाएं भी प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन

कांठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ी 20 संविदा एएनएम 28 सितंबर और सीएचओ 30 सितंबर से हड़ताल पर हैं। सीएचओ द्वारा प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। वह एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के आह्वान पर धरने में पृथक कैडर का गठन कर नियमितीकरण की स्पष्ट नीति बनाने, नियमित भर्तियों में सीएचओ को अनुभव के आधार पर वरीयता देने, वर्ष 2024 में बनी सहमतियों पर कार्रवाई, स्वास्थ्य बीमा एवं सामाजिक सुरक्षा का लाभ देने, गाइड लाइन के अनुसार मानदेय निर्धारित करने और पीबीआई को मासिक मानदेय में मर्ज करने आदि मांगों को उठा रहे हैं।
छजलैट ब्लॉक से एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर पूर्व अध्यक्ष व महामंत्री मुकेश कुमार, पुनीत, राजेंद्र सिंह, नितिन, हिमांशु, अलका, अनुप्रिया, यशी, जितेंद्र सिंह, अरविंद, पार्थिव, उवैश, शक्ति, प्राची, नीलम, सोनम, कविता, चारू, अंजुम, बबली, विनीत, प्राची रानी, प्रेमलता, अर्पणा, सनोज, अंकिता आदि सीएचओ हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन

सीएचसी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव सिंह का कहना है कि सीएचओ के हड़ताल पर रहने के कारण आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंद हैं, इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को लगातार भेजी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें