फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रामपुर में कैंटर और कार की टक्कर, दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौत

Sat, 24 Jul 2021 03:27 PM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

घटना सिविल लाइंस थाना इलाके के अजीतपुर बाईपास पर हुई। शनिवार सुबह एक इको कार में छह लोग सवार होकर बरेली से मुरादाबाद की ओर जा रहे थे। इस दौरान अजीतपुर बाईपास पर मुरादाबाद की ओर से आ रहे एक डीसीएम ने कार में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अजीतपुर बाईपास पर डीसीएम व ईको कार की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो घायलों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में एक नवविवाहित दंपती की भी मौत हो गई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव व घायलों को कार में से निकलावाया और अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा निवासी धीरज की शादी के लिए कुसुम उर्फ लाली, बब्लू और भीम सिंह ईको कार से बिहार गए थे। जहां पर धीरज की रिंकी से शादी हुई थी। शादी के बाद धीरज-रिंकी व अन्य लोग कार से वापस घर जा रहे थे। कार राहुल चला रहा था। इस दौरान सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में अजीतपुर बाईपास पर कार यूपी 16सीवी 6720 को सामने से मुरादाबाद की ओर से आ रहे डीसीएम यूपी 15 एफटी 0199 ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस को भी सूचना दे दी। 




सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मंगवाकर स्थानीय लोगों की मदद से शव व घायलों को बाहर निकाला। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रिंकी व एक अन्य की मौत जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई। हादसे के बाद डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें