फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पूजा-अर्चना कर श्री गणपति बप्पा को दी विदाई

Sun, 07 Sep 2025 02:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। मोहल्ला पट्टीवाला स्थित सैनी धर्मशाला में चल रहे 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का शनिवार को अनंत चतुदर्शी पर समापन किया गया। शोभायात्रा निकालकर प्रतिमा का विजर्सन किया।
विज्ञापन

शनिवार को अंतिम दिन मुख्य अतिथि वार्ड सभासद प्रियंका सैनी, निवर्तमान सभासद शीशपाल सैनी, भाजपा के पूर्व मंडलाध्यक्ष राजपाल सिंह प्रजापति, भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष देवराज सिंह जाटव आदि ने फीता काटकर प्रतिमा विजर्सन शोभायात्रा की शुरूआत कराई, जिसमें श्रद्धालु डीजे पर चल रहे धार्मिक भजनों पर नाचते गाते रंग-गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे।
शोभायात्रा निर्धारित मार्गों से होते हुए रामगंगा तट पर पहुंची और यहां गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों संग प्रतिमा का विजर्सन किया गया। सुरक्षा के लिहाज से एसएचओ सुदेश पाल सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी सुमित कुमार फोर्स के साथ रहे। अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण हुआ। इस अवसर पर राजेंद्र सैनी, श्रवण सैनी, नन्हें सैनी, दीपक सैनी, महेश सैनी, सोनू सैनी, विवेक सैनी, ओमपाल सैनी, धर्मपाल सैनी, बल्ली सैनी आदि रहे। वहीं दूसरी ओर घरों में भी स्थापित की गई गणेश प्रतिमाओं का विजर्सन किया गया। इधर छजलैट के गांव ढाकी में गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें