फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अपहरण के बाद विवाहिता से दुष्कर्म, सात पर मुकदमा दर्ज

Sun, 07 Sep 2025 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी (मुरादाबाद)। नगर के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने पड़ोसी युवक पर अपहरण के बाद दुष्कर्म करने और विरोध पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

संभल जिले के एक गांव निवासी युवती की शादी सात साल पहले बिलारी के एक मोहल्ला निवासी युवक के साथ हुई थी। महिला ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि ससुराल में पड़ोसी युवक राजा का उसके घर आना-जाना था, जिससे वह उससे भी बातचीत करता था। आरोप है कि आठ माह पहले राजा उसे बहलाकर परिचित के यहां ले गया और चार दिन उसके साथ दुष्कर्म किया। बदनामी के डर से उसने पति और ससुराल वालों को घटना की जानकारी नहीं दी। बाद में आरोपी ने पुराना घटनाक्रम सार्वजनिक करने की धमकी देनी शुरू कर दी।
आरोप है कि बीती 31 मार्च की सुबह नौ बजे उसके पति और अन्य ससुराल वाले ईद की नमाज पढ़ने गए हुए थे, इसी दौरान आरोपी अपनी बहन आसिया, बहनोई इरफान गक्खरपुर डिलारी, भाई आमिर सुहैल, दूसरी बहन ऐलिस, मां सरताज और पिता जाकिर हुसैन के साथ आया और अपहरण कर अपने घर ले जाने लगा। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। बाद में उसके पति को धमकी दी कि पुलिस में शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। पुलिस ने सभी सातों आरोपियों के खिलाफ अपहरण की कोशिश करने, मारपीट कर धमकी देने और दुष्कर्म करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें