फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बड़े मंगल पर हुए भंडारे, गूंजे बजरंगबली के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जेठ के दूसरे बड़े मंगल पर शहर में विभिन्न संस्थाओं ने भंडारे का आयोजन किया। राहगीरों व जरूरतमंदों को भोजन व शरबत बांटा गया। मंदिरों और पंडालों में बजरंगबली के भजन गूंजते रहे। लोगों ने घरों में सुंदरकांड का पाठ कराया। सुबह से देर शाम तक सड़कों के किनारे लगे पंडाल में लोग भजनों व प्रसाद का आनंद लेते रहे।
विज्ञापन


प्राचीन दुर्गा माता मंदिर लाइनपार में राष्ट्रीय पुजारी परिषद की ओर से सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन हुआ। शनि जयंती के मौके पर मंदिर पर शनि चालीसा का पाठ भी किया गया। शाम 7:30 बजे महाआरती की गई। इसमें मंदिर के पुजारियों के अलावा आम लोगों ने भी हिस्सा लिया। श्याम कृष्ण रस्तोगी, पंडित नवल स्वरूप अवस्थी व राजू पुजारी ने विधिवत पूजन किया। इस मौके पर दिनेश सैनी, महेश दत्त शर्मा, अनिल कुमार सिंह, संजीव भारत, नरेश सैनी, चमन जैन आदि मौजूद रहे।
वहीं श्री हरिहर करुणामयी कृपाधाम वेब ग्रीन में हनुमान मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुंदरकांड विश्राम के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें सभी सोसायटी वासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। रात 8:30 बजे महाआरती की गई। भगवान हनुमान के भजनों पर सबने नृत्य किया।
विज्ञापन

इसके अलावा कटघर बीच होली का मैदान में श्री बालाजी सेवा समिति की ओर से भंडारे का आयोजन हुआ। रेलवे कॉलोनी स्थित मनोकामना हनुमान मंदिर, इंपीरियल तिराहा स्थित हनुमान मंदिर, कोर्ट रोड स्थित दुर्गा मंदिर, बारादरी स्थित हनुमान मंदिर में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुए। भगवान हनुमान के बाल्यकाल की कथा सुनाई गई। जगह-जगह लोगों को शरबत पिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें