ठाकुरद्वारा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने शनिवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर समाधान दिवस में प्रदर्शन किया। किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने दिए ज्ञापन में कहा है कि किसानों के हित में स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू किया जाए, क्षेत्र के किसानों से तीन प्रतिशत ब्याज सहित ऋण जमा कराया जाए, गांव बंदेवाली मंडेया के बंद किए गए नाले को तुरंत खुलवाया जाए। इसके अलावा सहकारी समितियां और दुकानदारों को किसानों की जरूरत के हिसाब से खाद के कट्टे दिलवाने की मांग। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, सुरजननगर बस स्टैंड से अतिक्रमण हटाने, सरकड़ा करीम से गझेड़ा आलम तक की नहर की पटरी को पक्का कराने, ग्राम रामनगर खागूबाला में सफाई कार्य को सुचारु करने, गांव फौलादपुर और असलेमपुर में एनएचआई से सड़क पार करने के लिए पास देने की मांग की गई है। मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष घनेंद्र शर्मा, चौधरी अय्यूब अली, हरिराज सिंह, सुमित सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह, अनूप सिंह, विकास यादव, नारायण सिंह व सुशील कुमार आदि रहे। संवाद