फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाकियू टिकैत ने कहा संतोषजनक नहीं है एसडीओ बिजली का व्यवहार

Tue, 07 Oct 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने कांठ के एसडीओ बिजली के व्यवहार को लेकर असंतोष व्यक्त किया है। मुख्य अभियंता बिजली से मिले भाकियू प्रतिनिधि मंडल ने शिकायत करते हुए एसडीओ कांठ से हटाने की मांग की और बिजली समस्याओं को लेकर सात सूत्री ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन


भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी यूपी चौधरी ऋषिपाल सिंह के नेतृत्व में सोमवार को संगठन का
प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य अभियंता बिजली मुरादाबाद से मिलकर कांठ और छजलैट क्षेत्र की बिजली समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की। कहा कि स्थानीय अधिकारियों की अनदेखी के कारण बिजली समस्याएं हावी हैं, जिससे किसानों और उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। वार्ता के बाद किसानों ने एसडीओ बिजली कांठ का व्यवहार संतोषजनक नहीं होने, सलेमपुर बिजलीघर की सप्लाई का कोई नियमित शेड्यून न होने, बेगमपुर फीडर को सबसे कम सप्लाई मिलने, सलेमपुर बिजलीघर के बेगमपुर फीडर की लाइन काफी लंबी होने के कारण अंतिम छोर के गांव भैंसला, रूस्तमपुर, शेरपुर, मुजफ्फरपुर टांडा, गांवड़ी और मिलक को नए फीडर से जोड़कर निस्तारण कराने, सलेमपुर बिजलीघर के बेगमपुर फीडर के गांव गांवड़ी में मार्च में आए तूफान से टूटे हुए खंभों के स्थान पर नए खंभे लगवाने, कांठ नगर की बिजली आपूर्ति ब्रेक डाउन, शर्ट डाउन की समस्या को दूर कराने, खराब मीटरों को बदलवाकर अधिक रिडिंग के बिलों को दुरूस्त कराने और कांठ बिजलीघर को आ रही मुख्य 33 केवीए की बड़ी जर्जर हाल लाइन को बदलवाने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया। जिस पर मुख्य अभियंता ने किसानों को आश्वासन दिया है। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी यूपी चौधरी ऋषिपाल सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हरदीप सिंह, तहसील अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह, जिला उपाध्यक्ष नौबहार सिंह, तहसील प्रभारी सियाराम विश्नोई, नगराध्यक्ष अरविंद विश्नोई जॉनी, महेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें