फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कांठ में मांगों और समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत ने दिया ज्ञापन

Sat, 02 Aug 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
कांठ में तहसीलदार को ज्ञापन देते भाकियू टिकैत कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
कांठ। किसानों सहित क्षेत्रीय समस्याओं व मुद्दों को लेकर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने तहसील में नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को प्रेसित ज्ञापन तहसीलदार को दिया है। साथ ही मांगों के जल्द पूरा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन


भाकियू टिकैत के तहसील अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी, कार्यकर्ता व किसान एकत्र होकर तहसील पहुंचे। यहां एसडीएम संत दास पंवार को प्रेसित ज्ञापन तहसीलदार राजकुमार सिंह को देते हुए आगामी गन्ना सीजन में क्रय केंद्रों पर गन्ना पर्चियां 25 क्विंटल तक की बनवाने, सभी चीनी मिलों के क्रय केंद्र प्लेटफार्म बड़े कराने, यूरिया की किल्लत को दूर कराने, उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट बिजली मीटर नहीं लगाने, शेड्यूल के मुताबिक बिजली आपूर्ति देने, बिजली लाइनों में हो रहे फाल्टों, शर्ट डाउन, ब्रेकडाउन की दिक्कत को दूर कराने, तेंदुओं के आंतक को देखते हुए इसका स्थाई समाधान कराने, बंदरों और आवारा कुत्तों को पकड़वाने, कांठ नगर से निकलने वाले पानी की व्यवस्था कराने, ताकि किसानों की फसलें बर्वाद होने से बच सकें, तहसील मुख्यालय पर मृदा परीक्षण केंद्र खुलवाने आदि की मांग की। किसानों ने साफ तौर पर चेतावनी भी दी कि यदि जल्द ही मांगों को पूरा नहीं किया गया तो भाकियू आंदोलन करेगी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी यूपी चौधरी ऋषिपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष हरदीप सिंह, नगराध्यक्ष अरविंद विश्नोई जॉनी, ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, रामकला गुर्जर, अनोज ढाका, रामौतार सिंह, अंश ढिल्लो, प्रिंस चौधरी, बलराज सिंह, सुशांत कुमार, सत्पाल सिंह, ओमपाल सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें