डिलारी। नगर के हनुमान धाम पर कीर्तन करती महिलांए
- फोटो : संवाद
डिलारी। नगर के हनुमान धाम में स्थापित शिव मंदिर पर शुक्रवार की शाम को सावन माह में भगवान शिव व पार्वती के भजन गाए गए ।
गीत गाते हुए महिलाएं बीच-बीच में हर हर महादेव के जयकारे लगा रहीं थीं । यह कार्यक्रम लगभग तीन घंटे तक चला । महाआरती के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया । इस कार्य क्रम में राजवती, संतोष देवी, सुदिक्षणा , विमला, कामनी, राजवती ,सावित्री , भागवती ,मंजू आदि मौजूद रहीं। संवाद