फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाकियू ने मुफ्त बिजली देने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भाकियू (टिकैत) ने मुफ्त बिजली देने सहित 17 मांगों को लेकर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने एमएसपी को कानूनी दर्जा देने का मुद्दा फिर उठाया है।
विज्ञापन

भाकियू के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसान नेताओं ने एसीएम प्रथम को 17 सूत्री ज्ञापन सौंपा। किसान नेताओं का कहना था कि प्रदेश सरकार को स्मार्ट मीटर प्रणाली समाप्त किसानों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना चाहिए। छुट्टा पशुओं से फसल बचाव के लिए ठोस नीति बनाकर प्रभावी प्रबंधन करना होगा। फसल बीमा योजना में सुधार किया जाना चाहिए। उत्पादन बढ़ाने के लिए बीज, खाद, डीजल, कीटनाशक पर टैक्स में छूट देना चाहिए। बाढ़, सूखा जैसी प्राकृतिक आपदाओं में त्वरित राहत राशि एवं फसल क्षतिपूर्ति सरकार को देना चाहिए। देश में किसान पेंशन योजना लागू करना चाहिए। हर जिले में कृषि मंडी और भंडारण केंद्र स्थापित करने से आम किसानों का लाभ होगा। डीजल और पेट्रोल पर कृषि उपयोग के लिए टैक्स माफ करना चाहिए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि 12 हजार रुपये प्रति वर्ष करने की मांग की। भूमिहीन किसानों को खेती सरकारी भूमि पर दीर्घकालीन लीज पर देना चाहिए। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष घनेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय सचिव डॉ. नो सिंह, मंडल अध्यक्ष, मनोज चौधरी, ऋषिपाल सिंह, प्रदीप त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें