फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर अमर उजाला की विशेष पहल ‘बेटी है वरदान’

Thu, 24 Jan 2019 03:21 AM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
अमर उजाला के कार्यक्रम में शामिल हुए स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से ‘अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स’ कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटी है वरदान रैली आज निकाली गई। 

विज्ञापन

मुरादाबाद के हर स्कूल-कॉलेज अमर उजाला के कार्यक्रम बेटी है वरदान में पहुंच रहे हैं। रेलवे स्टेडियम के विशाल प्रांगण में हजारों विद्यार्थी पहुंच चुके हैं। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर अमर उजाला की महारैली में भीड़ उमड़ पड़ी है। 

बच्चों में जोश और उत्साह देखा जा रहा है। बच्चे अपने हाथों में नारों की लिखी तख्तियां लिए हुए हैं। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के स्लोगन भी ले रखे हैं। इसके अलावा मंच पर बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ आधारित सांस्कृति कार्यक्रम चल रहे हैं। 
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में मुरादाबाद के करीब 30 स्कूल शामिल हुए हैं। करीब 30 स्कूल और कॉलेज के 13 हजार से ज्यादा बच्चो ने शपथ ग्रहण की।

आज के समय में बेटियां नई-नई ऊंचाईया छू रही हैं। समाज की सोच बदली है। अब बेटे और बेटियों में कोई अंतर नहीं है। आज बेटियों को नए अवसर देने का मौका है। जिससे कि वह अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन कर न केवल परिवार को बल्कि देश का गौरव बढ़ा सकें।

विज्ञापन

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर उन्हें यह अहसास दिलाने की आवश्यकता है कि समाज उनके लिए संवेदनशील है। उनकी प्रगति और सुरक्षा के लिए सोचता है। इसी उद्देश्य से अमर उजाला ने रैली के साथ-साथ उनके सम्मान में संकल्प लेने का निर्णय लिया है।

इस कार्यक्रम में महापौर विनोद अग्रवाल, मंडलायुक्त यशवंत राव, पुलिस महानिरीक्षक रमित शर्मा, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, डीआईजी जे रविंदर गौड़, डीआरएम उत्तर रेलवे अजय कुमार सिंहल, सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा, अपर जिलाधिकारी नगर, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी, सहित शहर के गणमान्य लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें