फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

िभखारी से छोटे नोट छीने और भगा दिया हजार का नोट थमाकर

Sun, 13 Nov 2016 02:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
rupees
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला बाजार इलाके में शनिवार को बाइक सवार युवकाें ने एक भिखारी से छोटे-छोटे नोट छीन लिए और बाद में उसे एक हजार रुपये का नोट देकर भगा दिया। पुराने बड़े नोटों का प्रचलन बंद होने के बाद से बाजार में पुराने छोटे नोटों की किल्लत है।
विज्ञापन


पुराने छोटे नोटाें की जरूरत पूरी करने के लिए लोग भिखारियाें को भी निशाना बनाने लगे हैं। शनिवार की अपराह्न पैंठ बाजार में सड़क किनारे बैठा हुआ एक भिखारी भीख में मिले दस रुपये और पांच रुपये के नोट गिन रहा था।

इसी दौरान बाइक सवार हेलमेट लगाए दो युवक भिखारी के पास पहुंचे और पूछने लगे कि कितने रुपये इकट्ठे कर लिए। भिखारी बोला कि तीन दिन भीख मांगकर एक हजार रुपये ही जमा हो पाए हैं। 
विज्ञापन


इसके बाद बाइक सवार युवकाें ने भिखारी से सभी रुपये छीनकर उसके हाथ में एक हजार का नोट थमा दिया और चले गए। बाद में भिखारी एक हजार का पुराने चलन का बड़ा नोट दुकानदाराें पर घूमता रहा।
विज्ञापन

   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें