फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लूट के विरोध में बियर की दुकान के सेल्समैन को गोली मारी, सीसीटीवी से बाइक सवार बदमाशों की तलाश

Thu, 15 Feb 2024 01:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
विज्ञापन
Beer shop salesman shot - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमरोहा के डिडौली में लूट का विरोध करने पर बाइक सवार बदमाशों ने बीयर की दुकान के सेल्समैन रामकेश (50) को गोली मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस से जांच पड़ताल की। घायल सेल्समैन को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज चेक करके बदमाशों का सुराग लगाने में जुटी है। सेल्समैन रामकेश डिडौली कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर कलां गांव के रहने वाले हैं। उनके भाई परवीन वर्तमान में गांव के प्रधान हैं। 

नेशनल हाईवे से चौधरपुर से मनौटा रोड पर अंग्रेजी शराब और बीयर की दो दुकाने हैं। अंग्रेजी शराब की दुकान भीकनपुर मूंढा निवासी मोहित चौधरी की है। जबकि बियर की दुकान में कई पार्टनर शामिल हैं। रामकेश बियर की दुकान बतौर सेल्समैन नौकरी करते हैं। 
विज्ञापन


बुधवार की रात करीब 9:30 बजे सेल्समैन रामकेश दुकान के बाहर बैठे हुए थे। तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे और दुकान के भीतर घुसकर नगदी लूटने की कोशिश करने लगे। ये देखकर सेल्समैन रामकेश दौड़कर दुकान में पहुंचे और लूटपाट का विरोध करने लगे। तभी बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और मौके से भाग निकले। 

गोली लगने से लहूलुहान रामकेश जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। तुरंत ही बराबर में अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैन ने शोर मचा दिया। जिसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही डिडौली इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और घायल सेल्समैन को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 

 

एएसपी राजीव कुमार सिंह और सिटी अरुण कुमार ने घटनास्थल का मुआयना किया। घायल सेल्समैन की हालत नाजुक बनी हुई है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि घटना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

 
विज्ञापन

बदमाश लूट करने के इरादे से आए थे, लेकिन सफल नहीं हो सके। घटनास्थल से लेकर आस-पास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें