फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बाइक में टक्कर मारने के बाद विरोध पर पीटा, तीन गिरफ्तार

Tue, 22 Apr 2025 02:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर मानसरोवर काॅलोनी के गेट के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार ने विरोध किया कार सवारों ने पीटकर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने 11 लोगों पर केस दर्ज कर आरोपी पिता-पुत्र समेत तीन लोगाें को गिरफ्तार कर लिया।
मझोला के सम्राट अशोक नगर निवासी शशांक तोमर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात वह बाइक से प्रकाश नगर जा रहे थे। दिल्ली रोड पर मानसरोवर गेट के पास उसकी बाइक में पीछे से आए कार चालक ने टक्कर मार दी। उसने विरोध किया तो कार सवार युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में शशांक के सिर में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने माैके से तीन लोगों को पकड़ लिया। अन्य लोग भाग निकले। मझोला थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मैनाठेर के मधुपुरी निवासी उपदेश, उसके पिता प्रेम किशोर और कटघर के रामपुर दोराहा निवासी जतिन उर्फ अमित और आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें