फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चार दिन में पूरा होगा अटल आवासीय विद्यालय का काम, सीएम के आने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आने की संभावना को देखते हुए बिलारी के पिपली स्थित अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण कार्य तेज कर दिया गया है। कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ने कहा कि कार्यदायी संस्था चार दिन में सभी काम पूरे कर लेगी।
बिलारी तहसील के पिपली गांव के नजदीक 63.22 करोड़ की लागत से श्रमिकों के बच्चों के पढ़ने के लिए अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण किया गया है। एक मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विद्यालय का लोकार्पण करेंगे। सीएम के आने की संभावना को देखते हुए हुए जिले के अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। श्रम विभाग के अधिकारियों ने विद्यालय में फर्नीचर के अलावा पाठ्यपुस्तकों का इंतजाम किया है। डीएम अनुज सिंह लगातार कार्यों की माॅनीटरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आरबी सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्य कार्यालय के अलावा एकेडमिक ब्लॉक, रेजीडेंस ब्लॉक और छात्रावास की अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। कुल 1000 छात्रों के बैठने की क्षमता वाले इस विद्यालय में फिलहाल 640 विद्यार्थी नए सत्र से पढ़ाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें