फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कोर्ट के आदेश पर ठेकेदार और साथी पर हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। युवक की मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर मझोला पुलिस ने पाकबड़ा निवासी ठेकेदार तारिक उर्फ शारिक सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या और धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के सिरकोई भूड़ निवासी राजपाल सैनी ने कोर्ट में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उनका बेटा विशाल सैनी (24) 31 अगस्त 2025 की सुबह सात बजे घर से नया मुरादाबाद सेक्टर 15-ए में वर्मा टाइल्स वालों के यहां काम पर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह घर लौटकर नहीं आया। उसके दोनों फोन नंबर बंद थे। अनहोनी की आशंका से पिता ने रिश्तेदारों को साथ लेकर बेटे की तलाश की। फिर भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। कुछ दिन बाद उसकी बाइक वर्मा टाइल्स वालों के निर्माणाधीन मकान पर खड़ी मिली थी। एक सितंबर को मझोला पुलिस ने दो सितंबर को गुमशुदगी दर्ज कर ली। दो दिसंबर को एक मजदूर ने राजपाल सैनी के भतीजे जितेंद्र को फोन करके बताया कि निर्माणाधीन भवन के बेसमेंट में एक लाश मिली है। मौके पर पहुंचने के बाद उसने शव की शिनाख्त बेटे विशाल के रूप में की। प्राथमिकी दर्ज नहीं करने पर पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मानसरोवर काॅलोनी निवासी अनुभव वर्मा, पाकबड़ा निवासी ठेकेदार तारिक उर्फ शारिक और उनके अज्ञात साथी पर हत्या और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें