फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली जोन ने लखनऊ को दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। यूपी पुलिस की तीन दिवसीय वार्षिक बैडमिंटन और टेबिल टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमाचंक मुकाबले हुए। राजपत्रित अधिकारी डबल्स के सेमीफाइनल में बरेली जोन के अंकित मित्तल व आदित्य लांग्हे ने पीएसी मध्य जोन लखनऊ के संजय और पंचम लाल की टीम को हराया।
विज्ञापन

राजपत्रित अधिकारी वैटरन में पुलिस उपाधीक्षक रेडियो जोन देवेंद्र सिंह भदौरिया जीते। नवी वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन के अशोक शुक्ला उपविजेता रहे। राजपत्रित अधिकारियों के बीच व्यक्तिगत मुकाबले में डीआईजी पीएसी सुभाष दुबे प्रथम व 24वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक मुनिराज द्वितीय रहे। दूसरे मैच में 24वीं वाहिनी पीएसी के कमांडेंट मुनीराज ने एसएसपी अमित पाठक को रोमांचक मुकाबले में मात दी।
दूसरे दिन कानपुर और गोरखपुर जोन की महिला खिलाड़ियों का दबदबा रहा। महिला बैडमिंटन के कडे़ मुकाबले में गोरखपुर ने बरेली जोन को हराया। दूसरे दिन बैडमिंटन महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला खेला गया। गोरखपुर और बरेली जोन की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते किया। अंतिम समय में गोरखपुर ने बरेली को मात दी। महिला व्यक्तिगत एकल बैडमिंटन में कानपुर की आरती सिंह पहले, गोरखपुर जोन की नंदनी यादव दूसरे , मेरठ जोन की कुसुम तीसरे और चौथे नंबर पर लखनऊ जोन की यासमीन रहीं। शुक्रवार को इस प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा। इस मौके पर 23वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक कुंवर अनुपम सिंह, एसपी देहात उदय शंकर सिंह, एसपी यातायात सतीश चंद्र, एएसपी दीपक कुमार सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें