फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पिछले सभी सत्रों की सेमेस्टर की परीक्षाएं कराएगा बरेली विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के संचालन के बाद परीक्षाओं को लेकर मुरादाबाद और बरेली विश्वविद्यालय के बीच चल रहा टकराव अब समाप्त होने के आसार हैं। शासन के निर्देश पर बरेली विश्वविद्यालय ने पिछले सभी सत्रों की सेेमेस्टर परीक्षाएं करवाने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के कुलपति सचिन माहेश्वरी का कहना है कि सरकार और यूजीसी एक्ट के जो भी दिशा-निर्देश होंगे, उनका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल के पांच जनपदों के विद्यार्थी एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं। मीडिया प्रभारी डॉ. अमित सिंह का कहना है कि एक मई को शासन ने यह व्यवस्था की है कि सत्र (2024-25) तक के मुरादाबाद मंडल के पांच जिलों के सभी छात्रों की आगामी सेमेस्टर परीक्षा मई-जून 2025 में महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय बरेली कराएगा।
नए सत्र 2025-26 से जिन विद्यार्थियों के प्रवेश नवस्थापित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद में होंगे, उनकी सेमेस्टर परीक्षाएं मुरादाबाद विश्वविद्यालय से ही आयोजित होंगी। उन्होंने कहा कि पुराने नामांकित विद्यार्थियों की सेमेस्टर परीक्षा बरेली विवि ही कराएगा। -
विज्ञापन


आज से भरे जाएंगे पीजी के सम सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों के एमए, एमकॉम और एमएससी दूसरे और चौथे सेमेस्टर व संस्थागत व बैक परीक्षा फॉर्म चार मई से ऑनलाइन भरे जाएंगे। फॉर्म भरने और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 15 मई है। अभ्यर्थियों द्वारा आवेदनपत्र जमा करने और महाविद्यालय द्वारा आवेदनपत्रों को ऑनलाइन सत्यापित करने की अंतिम तारीख 17 मई है। विवि अधिकारियों का कहना है कि विद्यार्थी निर्धारित परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।


गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के एक्ट और यूजीसी की गाइडलाइन के अनुसार परीक्षाओं का आयोजन हमें ही करवाना चाहिए। हालांकि, सरकार और यूजीसी के जो भी निर्देश मिलेंगे, उसी के हिसाब से आगे की तैयारी करवाई जाएगी।
प्रो. सचिन माहेश्वरी, कुलपति, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय
-

शासन से हमें पिछले सत्रों की सभी सेमेस्टर परीक्षाओं का आयोजन कराने के निर्देश मिले हैं। नियम भी यही है कि जो छात्र जिस विश्वविद्यालय में दाखिला लेता है, उनकी सभी परीक्षाएं भी वही विश्वविद्यालय करवाएगा। - डॉ. अमित सिंह, मीडिया प्रभारी, एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें