फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : कृष्णा की कप्तानी पारी से एसआर किंग्स ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एसआर प्रीमियर लीग में एसआर किंग्स ने केजीएन चैलेंजर्स को 31 रन और एसआर इंडियन ने चिश्ती सुपरकिंग्स को तीन विकेट से हरा दिया। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर स्प्रिंगफील्ड एकेडमी और रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी की ओर से खेली जा रही लीग में शनिवार को पहला मैच एसआर किंग्स और केजीएन चैलेंजर्स के बीच खेला गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी एसआर किंग्स ने निर्धारित 25 ओवर में सात विकेट खोकर 150 रन बनाए। जवाब में केजीएन चैलेंजर्स की पूरी टीम 23.1 ओवर में 119 रन पर ही ढेर हो गई। एसआर किंग्स के कप्तान कृष्णा यादव ने नाबाद 74 रन की पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी चिश्ती सुपरकिंग्स ने निर्धारित 25 ओवर में नौ विकेट खोकर 160 रन बनाए। जवाब में एसआर इंडियन ने 21.1 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अंश गौतम को उनकी 70 रन की आतिशी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें