फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी का विरोध करने पर बरातियों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में सोमवार रात पीएसी कर्मी के बेटे की शादी में लड़कियों और महिलाओं से छेड़खानी का विरोध करने पर बरातियों पर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने दूल्हे के मामा के साथ मारपीट की। एक हमलावर ने उनकी अंगुली भी चबा दी। उनका आरोप है कि हमलावरों ने उनसे एक लाख बीस हजार रुपये, सोने की चेन, अंगूठी और दुल्हन का मंगलसूत्र लूट लिया। पुलिस ने मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर दो आरोपियों सुमित और विशाल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र की आदर्श कॉलोनी निवासी पीएसी कर्मी के बेटे की सोमवार की रात शादी थी। बरात पड़ोस में ही मोहल्ला फकीरपुरा जा रही थी। कानपुर के न्यू आजाद नगर कल्याणपुर निवासी दूल्हे के मामा भी अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने आए थे। सोमवार रात करीब 11.30 बजे बरात फकीरपुरा रेलवे फाटक के पास पहुंची थी। इसी दौरान पांच- छह युवक आ गए। दूल्हे के मामा का आरोप है कि युवकों ने बरात में शामिल दूल्हे की मौसेरी बहन व अन्य लड़कियों और महिलाओं के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। इस घटना का विरोध करने पर हमलावरों ने दूल्हे के मामा की पिटाई अन्य लोगों की पिटाई कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने उनके जेब से एक लाख 20 हजार रुपये की नकदी, सोने की दो चेन, दुल्हन की अंगूठी और मंगलसूत्र निकाल लिया। इस घटना से शादी समारोह में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने घायल मामा और दूल्हे की मौसेरी बहन का मेडिकल कराया है। मंगलवार सुबह पीड़ित पक्ष की महिलाएं और रिश्तेदारों ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई थी। छेड़खानी और लूटपाट के आरोप निराधार हैं। मारपीट की धाराओं में पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी सुमित और विशाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

शादी की रस्में बीच में रोक थाने पहुंचा दूल्हा
मुरादाबाद। कानपुर से शादी समारोह में शामिल होने आए मामा व अन्य रिश्तेदारों से मारपीट और लूटपाट की घटना में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो शादी की रस्में बीच में ही रोकर दूल्हा भी थाने पहुंच गया। उसने थाना प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मियों से मिलकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की की मांग की। कार्रवाई किए जाने के आश्वासन के बाद ही दूल्हा वापस गया। ब्यूरो
000
वीडियोग्राफी से की गई आरोपियों की पहचान
मुरादाबाद। मारपीट और लूटपाट करने के आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए शादी समारोह में फोटो और वीडियो बना रहे कैमरा मैन को थाने बुलाया और वीडियो व फोटोग्राफ देखकर आरोपियों की पहचान की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें