फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बैंक मैनेजर ने दी तहरीर, रेलकर्मियों पर अभद्रता का आरोप

Thu, 14 May 2026 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कुंदरकी में चेन पुलिंग के बाद स्टेशन मास्टर और प्वाइंट्समैन से मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अब महिला बैंक मैनेजर ने भी तहरीर दी है। महिला का कहना है कि उनकी बहन चंदौसी से उस ट्रेन में बैठी थीं और अमरोहा जा रही थीं। मौसम बिगड़ने के कारण वह अपनी बहन को कुंदरकी स्टेशन पर ही लेने पहुंच गई थीं। वहां स्टेशन स्टाफ ने उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौज की।
विज्ञापन


उन्होंने स्टेशन मास्टर और अन्य रेलकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की अपील मुरादाबाद जीआरपी से की है। पुलिस अधीक्षक जीआरपी आशुतोष शुक्ला ने इस मामले की जांच शुरू करा दी है। उन्होंने सीओ जीआरपी अमिल वर्मा को जिम्मेदारी दी है कि मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इससे पहले मंगलवार को कुंदरकी स्टेशन मास्टर प्रवेंद्र कुमार और प्वाइंट्समैन की तरफ से भी मारपीट के मामले में चार अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज लिखाया गया था। स्टेशन मास्टर ने बताया कि कुंदरकी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को अलीगढ़-गजरौला पैसेंजर ट्रेन रुकी। कुछ देर रुकने के बाद सिग्नल मिलने पर जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ी तभी किसी ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। चेन पुलिंग की वजह जानने के लिए रेलकर्मी राजीव कुमार को भेजा गया तो वहां पर चार युवकों ने पूछताछ के दौरान रेलकर्मी से ही गाली-गलौज और हाथापाई शुरू कर दी। विवाद होने पर स्टेशन मास्टर प्रवेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। वीडियो बनता देखकर युवक भड़क गए, पहले स्टेशन मास्टर के हाथ मोबाइल छीन लिया और बाद में मारपीट की। आरोप है कि बाद में आरोपी युवक से महिला बैंक मैनेजर की कार में बैठकर वहां से चले गए। वर्जन स्टेशन स्टाफ ने आरोप लगाया था कि मारपीट करने वाले बैंक मैनेजर की कार में बैठकर चले गए। इसमें प्राथमिकी दर्ज भी दर्ज हुआ है। इसके बाद महिला की तरफ से तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।


मंगलवार को कुंदरकी में रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में चेन पुलिंग की जांच के दौरान स्टेशन मास्टर प्रवेंद्र सिंह और पॉइंट्स मैन राजीव कुमार के साथ मारपीट के मामले में जीआरपी ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। बुधवार को जीआरपी और आरपीएफ कुंदरकी रेलवे स्टेशन पर पहुंची और मारपीट कर घायल करने की घटना की जांच शुरू की। जीआरपी ने स्टेशन मास्टर और रेलकर्मी के बयान दर्ज किए हैं। मारपीट करने के बाद आरोपी युवक एक बैंक मैनेजर की कार से जाना बताए गए जिनके बारे में जांच की गई। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखे गए हैं ताकि हमलावरों तक आसानी से पहुंचा जा सके। शाम तक जीआरपी की विवेचना जारी थी। वहीं जीआरपी के सिपाही भी कुंदरकी रेलवे प्लेटफॉर्म पर चौकसी नजर आई और बिना वजह से घूमने वालों को सिपाही फटकार लगाते हुए नजर आए। वहीं स्टेशन मास्टर और रेलकर्मी के साथ मारपीट की घटना को रेलवे के आला अधिकारियों ने संज्ञान लिया और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और जल्द ही रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की प्रक्रिया में भी तेजी आने की उम्मीद जगी है।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें