फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास से निकाली गई बालाजी शोबायात्रा, फूलों के बंगले में सजे मारुति

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। विराट श्री बालाजी दरबार की ओर से शहर में भगवान बजरंगबली की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह आयोजन सिद्धेश्वर श्री बालाजी मंदिर के महंत रमेश वशिष्ठ और आचार्य अभिषेक वशिष्ठ के निर्देशन में पूरा हुआ। सुबह शोभायात्रा गुलजारीमल धर्मशाला, गंज, गुरहट्टी, टाउनहॉल, नीम की प्याऊ, बुध बाजार, इंपीरियल, स्टेशन रोड होते हुए हैलेट रोड से वापस गुलजारीमल धर्मशाला पर विश्राम हुई।
विज्ञापन

शोभायात्रा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें 150 से अधिक भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद शाम से देर रात तक धर्मशाला में ही भव्य भजनोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। संकट मोचन भगवान हनुमान के भजनों पर भक्त झूम उठे। दिल्ली से आए भजन गायकों ने कार्यक्रम के विश्राम होने तक माहौल भक्तिमय बनाए रखा। भगवान की मूर्ति को फूलों के बंगले में सजाया गया। सोने का चोला मारुति की सुंदर छवि में चार चांद लगा रहा था। भगवान को छप्पन भोग, फल, पंचमेवा का भोग लगाकर भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया।
इस आयोजन में सिंघल ज्वैलर्स, संजीव ज्वैलर्स, रोहित अग्रवाल, मनोज स्वीट्स, बंसल इंपैक्स, काका ट्रांसपोर्ट से उमेश, पंकज, सवामणी भोग से दीपक गुप्ता, नरेश यादव, राके्श अग्रवाल आदि व्यापारियों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें