फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: महिला को लेकर जा रहे दूसरे समुदाय के युवक को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हरियाणा के पिंजोर से एक महिला को लेकर बिहार जा रहे दूसरे समुदाय के युवक को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया। इसकी जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस आ गई। पुलिस महिला और युवक को कोतवाली ले गई। महिला को उसके पति की सुपुर्दगी में दे दिया गया है जबकि युवक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

अमरोहा जिले के डिडौली क्षेत्र में रहने वाली महिला का हरियाणा के पिंजोर में मायका है। महिला के तीन बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि 18 दिसंबर को महिला अपने मायके गई थी। पिंजोर में काम करने वाले बिहार के किशनगढ़ निवासी दूसरे समुदाय के युवक से महिला की मुलाकात हो गई। शुक्रवार को आरोपी युवक महिला को ट्रेन में बैठाकर बिहार ले जा रहा था। शुक्रवार की शाम ट्रेन मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची तो महिला और युवक ट्रेन से उतरकर रेलवे स्टेशन से बाहर आ गए। इसकी जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता आ गए और उन्होंने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ शुरू कर दी लेकिन युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई और दोनों को कोतवाली ले गई सूचना मिलने पर महिला का पति भी आ गया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि महिला को उसके पति की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें