फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अवैध निर्माण पर बाबूराम हलवाई की बिल्डिंग सील

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एमडीए ने बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण कराने पर शहर के प्रमुख व्यवसायी नितिन खन्ना की मंडी चौक स्थित बाबूराम हलवाई के नाम से प्रसिद्ध मिठाई की दुकान के भवन को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी।
विज्ञापन

एमडीए सचिव अंजूलता ने बताया कि मंडी चौक के मिठाई विक्रेता नितिन खन्ना ने बर्तन बाजार अमरोहा गेट पर बगैर नक्शा पास कराए 3000 वर्गमीटर भूमि पर दुकान के ऊपर भवन का निर्माण करा रहे थे। इस मामले में एमडीए ने सुनवाई के लिए छह फरवरी को नोटिस जारी किया था। फिर भी दुकान के ऊपर निर्माण कार्य जारी रहा। विभागीय टीम के मौके पर पहुंचने के बाद व्यवसायी कोई वैधानिक कागज नहीं दिखा सका। इस मामले में बृहस्पतिवार को प्रवर्तन दल की टीम ने पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया।


10 बीघा अवैध प्लाॅटिंग पर चला बुलडोजर
एमडीए के अधिकारियों ने बताया कि ग्राम गौहरपुर, सुल्तानपुर, इस्लाम नगर चौराहा से आगे डिलारी रोड पर प्राॅपर्टी डीलर जाहिद हुसैन 10 बीघा जमीन पर अवैध ढंग से प्लाॅटिंग करा रहा था। इस मामले में नोटिस जारी किया गया था। सुनवाई के दाैरान प्राॅपर्टी डीलर कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। बृहस्पतिवार को प्रवर्तन टीम ने अवैध प्लाॅटिंग को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें