फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंजलि आ जाएं कांग्रेसी, उनके आपसी मनमुटाव को ठीक कर दूंगा : बाबा रामदेव

Tue, 02 Mar 2021 03:40 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
मुरादाबाद में बाबा रामदेव ने नेचुरोपैथी सेंटर शुरू किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
योग गुरु बाबा रामदेव मंगलवार को मुरादाबाद पहुंचे। इस दौरान बाबा रामदेव ने कहा है कि कांग्रेस में टूटफूट न हो, मैं इसकी प्रार्थना करता हूं। कांग्रेसी पतंजलि में आ जाएं तो योग के जरिए उनके आपसी मनमुटाव को दूर कर दूंगा। वह मुरादाबाद में एक नैचुरोपैथी सेंटर में आए थे। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि देश भर में एक हजार पतंजलि योग वेलनेस सेंटर (नैचुरोपैथी सेंटर) खोले जाएंगे। बोले, इसकी शुरुआत मुरादाबाद से की जा रही है, जल्द ही बड़ा आयोजन कर विधिवत उद्घाटन किया जाएगा।

बाबा रामदेव मंगलवार को दोपहर में हेलीकॉप्टर से सर्किट हाउस मुरादाबाद पहुंचे। यहां से वह कार द्वारा कांठ रोड स्थित नैचुरोपैथी सेंटर पहुंचे, जहां योग प्रेमियों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पतंजलि योग संस्थान ने प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में कदम बढ़ा दिया है और इससे ड्रग माफिया भयभीत हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व को बताते हुए कहा कि इससे लोग ठीक हो रहे हैं। बोले, हम कभी यह नहीं कहते कि इस चिकित्सा पद्घति से  मरीज को ठीक कर देंगे, बल्कि हमने ऐसा कर दिखाया है। प्राकृतिक चिकित्सा से लाइलाज बीमारों को भी ठीक किया है। 
 
विज्ञापन

बाबा रामदेव के साथ आचार्य बालकृष्ण, जयदेव शास्त्री, राजस्थान के फक्कड़ महाराज भी मौजूद थे। इस मौके ईश्वर चंद अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, अमर लाल तोदी, अमृत लाल तोदी, हिमांशु अग्रवाल, एसपी सिन्हा आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें