फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ट्रेन की चपेट में आकर बीए की छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवानपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सलेमपुर बंगर गांव के पास शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे ट्रेन की चपेट आकर बीए की छात्रा की मौत हो गई। हादसे के समय वह खेत से घर लौट रही थी।
विज्ञापन

सलेमपुर बांगर निवासी चरन सिंह की बेटी सुनीता (17) फतेहपुर स्थित डिग्री कॉलेज की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। सुनीता के परिवार में पिता, मां और दो बहनें कविता, कांति और एक भाई सुमित है। सुमित ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह वह सुबह बहन के साथ खेत पर गया था। घर लौटने के दौरान सुमित ने सुनीता को बाइक पर बैठने के लिए कहा था लेकिन वह बाइक पर नहीं बैठी और पैदल ही चल दी। इसके बाद सुमित घर चला गया। सुनीता पैदल घर आ रहीं थी। सलेमपुर फाटक से करीब 400 मीटर पहले ट्रैक पार करते समय वह मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। सुनीता ट्रैक पर दूर जाकर गिरी। ट्रेन गुजर जाने के बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान दौड़े तो सुनीता का शव टुकड़ों में पड़ा था। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें