इस दौरान रामपुर कोर्ट से मिली तीन साल की सजा के बारे में पूछा गया। तब बेटे अब्दुल्ला ने जवाब दिया कि इस बारे में कुछ नहीं बोलेंगे। इसके बाद आजम ने कहा कि वह बीमार हैं। इसके आगे बोले कि अब जब ही बोलूंगा, जब मीडिया ज्वाइन कर लूंगा। कार में बैठकर वह रामपुर के लिए रवाना हो गए।
आजम खां ने कोर्ट से कहा, रंजिश में फंसाया गया
आजम खां के अधिवक्ता शाहनवाज सिब्तेन ने बताया कि आजम खां और उनके बेटे छजलैट प्रकरण में बयान दर्ज कराए आए थे। आजम खां ने अपने बयानों में घटना से इनकार किया। उन्होंने कहा कि उन्हें राजनीतिक रंजिश के तहत फंसाया गया है। कोर्ट ने उनसे कहा कि क्या वह अपने डिफेंस में कुछ कहना या साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहते हैं। तब आजम ने कहा कि वह अपने बचाव में डिफेंस एविडेंस देना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें समय चाहिए। वह तीन नवंबर को डिटेल लिस्ट देंगे।
कचहरी में रखी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
आजम के कोर्ट में आने की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। इस दौरान कचहरी में प्रवेश करने वाले सभी गेटों पर अतिरिक्त फोर्स लगाई गई थी। सिविल लाइंस और कोतवाली थाने की पुलिस भी तैनात रही।