समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने रामपुर में हुई बैठक में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न दिए जाने पर भाजपा और आरएसएस पर तंज कसते हुए कहा है कि 'नहीं कोई राजनीति नहीं है उन्होंने आरएसएस के हेड क्वार्टर जाने की दावत कुबूल की थी आरएसएस को कुछ तो उसके बदले में देना था।'
पूर्व राष्ट्रपति और कोंग्रेसी नेता प्रणब मुखर्जी को जब भारत रत्न दिए जाने की सूचना मिली तो उन्होंने कहा था कि “I don’t know whether I deserve it”. शायद उन्हें भी यह समझ नही आया कि आखिर क्यों भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली सरकार द्वारा उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है।
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न दिए जाने में कोई राजनीति है के सवाल पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान ने कहा कि उन्होंने आरएसएस की दावत कुबूल की थी इसलिए उन्हें यह मिला है।
अमित शाह जी बंगाल में काफी पैर पसारने की कोशिश कर रहे हैं तो क्या इस कदम को आप उस से जोड़कर देखते हैं के सवाल पर आजम खान ने 'भाजपा अध्यक्ष अमित शाह जी को सलाह देते हुए कहा पैर जरूर पसारे लेकिन यह ख्याल रखें के नीचे तेजाब ना हो' ।