रामपुर से सांसद आजम खां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अरे! हमें तो अपनी जान बचानी ही मुश्किल पड़ रही है। हमें किसी के बयान से क्या लेना-देना। हालांकि इस वीडियो से यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि आजम खां ने ये बातें किस संदर्भ में और कब कही हैं।
हालांकि बयान देने का अंदाज तंजिया है और आजम मुस्कराते हुए गाड़ी में चढ़ते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस वक्त सांसद आजम खां पर लगभग 88 मुकदमे दर्ज हैं। उनके इस बयान को इन मुकदमों में उलझे होने से जोड़कर देखा जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। आजम खां के कई राजनीतिक विरोधियों ने इस वीडियो को शेयर किया है।