फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम को औरत के आंसुओं की सजा मिल रही है: जयाप्रदा

Fri, 18 Oct 2019 05:58 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करतीं जयप्रदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्व सांसद जयाप्रदा ने गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर जनसभाएं कीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजम को औरत के आंसुओं की सजा मिल रही है। 

विज्ञापन


जयाप्रदा ने भाजपा प्रत्याशी भारत भूषण गुप्ता के समर्थन में चपटा कॉलोनी व तोपखाना गेट के पास सभा को संबोधित किया। कहा कि अल्लाह की लाठी बेआवाज होती है। आजम ने सत्ता में रहते हुए लोगों पर इतने जुल्म ढाए कि आज जो कुछ भी आजम के साथ हो रहा है वह सब अल्लाह की ही मेहरबानी है। 

जयाप्रदा ने कहा कि आजम खां आंसू बहाते हैं तो अखबार में बड़ा छपता है लेकिन हम जब आंसू बहा रहे थे और रामपुर के गरीब मजदूरों के घर तोड़े जा रहे थे, बूढ़ी मां आंसू बहा रही थी तो उनके ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपनी सरकार में एक महिला को भी सम्मान नहीं दिया। कहा कि मेरी आजम खान से कोई नाराजगी नहीं है। मैं अभी भी उनको भाई मानती हूं और जब तक जिंदा हूं भाई मानूंगी, लेकिन वह मुझे माने कि मैं उनकी बहन हूं, अगर बहन हूं तो बहन की इज्जत करें। इस मौके पर भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना और मुस्तफा हुसैन सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें