मुरादाबाद के फव्वारा तिराहा पर डीएम,एसएपी,आईजी का गुस्त। अमर उजाला
मुरादाबाद। अयोध्या पर शनिवार को फैसला आएगा। इसकी जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार की रात को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी आधी रात को सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था और शहर का मूड भांपने के लिए निकले।
आईजी रमित शर्मा ने शुक्रवार की रात को ताड़ीखाना, बारादरी, गुरहट्टी पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। लोगों से बातचीत की और फैसले के मद्देनजर उनको शांति व्यवस्था बनाकर रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, एसएसपी अमित पाठक ने दिल्ली रोड, कोतवाली क्षेत्र में पहुंचे।
जेलों में भी अलर्ट, प्रशासन के संपर्क में अधिकारी
मुरादाबाद। अयोध्या फैसले के मद्देनजर जेल प्रशासन को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। जेल में कोई भी व्यक्ति विवाद न करे, इसको लेकर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बंदियों और कैदियों पर नजर रखी जा रही है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक और जेल प्रशासन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के संपर्क में हैं।