सुरजन नगर। स्थानीय गांधी स्मारक डिग्री कॉलेज में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के तहत कॉलेज परिसर में बनाई गई ‘एड्स जागरूकता दीवार’ का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भूपेंद्र सिंह ने किया।
कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की प्राथमिक चिकित्सा समिति के प्रभारी डॉ. देवेंद्र प्रकाश ने किया। वहीं महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण, एनएसएस के स्वयंसेवक, तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों यूनिटों के प्रभारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से अनेक रचनात्मक गतिविधियां प्रस्तुत कीं। जागरूकता दीवार पर छात्रों ने लगाए पोस्टर छात्र-छात्राओं ने एड्स से बचाव, रोकथाम और जागरूकता से संबंधित पोस्टर चिपकाए। छात्रों द्वारा तैयार किए गए इन पोस्टरों में सुरक्षित जीवनशैली, समाज में जागरूकता बढ़ाने और एड्स से जुड़े भ्रांतियों को दूर करने का संदेश दिया गया।
छात्रा-छात्राओं में सानिया परवीन, अक्स नूर, आंचल, हिमांशी, साहिल और आकाश ने सक्रिय भूमिका निभाई। छात्रों की सहभागिता और उत्साह ने कार्यक्रम को विशेष रूप से प्रभावशाली बनाया। प्राचार्य डॉ. भूपेंद्र सिंह ने सभी छात्रों को एड्स के प्रति सजग रहने, इसके कारणों, लक्षणों और बचाव के उपायों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया।