फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एसआईआर अभियान को लेकर डीएम से मिले सपा विधायक

Tue, 02 Dec 2025 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। स्थानीय सपा विधायक सोमवार सुबह पार्टी पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी से मिले। इस दौरान ज्ञापन देकर एसआईआर अभियान से संबंधित अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्याएं बताईं।
विज्ञापन

सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान के साथ मुरादाबाद सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव और सपा के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान ने जिलाधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने छह सूत्री ज्ञापन देकर कहा कि जिन वोटरों का नाम 2003 से पहले की मतदाता सूचियों में है और 2003 की सूची में नहीं है, उनके एसआई गणना पत्रक भरवाना सुनिश्चित किया जाए। बिलारी विधानसभा क्षेत्र के थांवला, मैनाठेर, अलीनगर, नगलिया मशमूला और महमूदपुर माफी में अनेक ऐसे वोटर हैं जिन्होंने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव और वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में अपना वोट डाला है। लेकिन उनका नाम 2025 की मतदाता सूची में शामिल ने होने की वजह से एसआईआर गणना पत्रक नहीं मिल पाए हैं। ऐसे वोट गलत तरीके से काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
बताया कि वर्ष 2003 में कुंआखेड़ा गांव टांडा अमरपुर में शामिल था। वर्ष 2025 की मतदाता सूची में तकनीकी दिक्कत से इस गांव के वोटरों के एसआईआर प्रपत्र सही फीड नहीं हो पाए, जिन्हें ठीक कराया जाए। मिसिंग मतदाताओं तक पहुंचने के लिए बंटने से अवशेष रहे एसआईआर गणना प्रपत्रों की सूची की फोटो प्रति प्रत्येक बीएलओ को उपलब्ध कराई जाए तथा जिन बीएलओ का काम औसत से कम हो पाया है उनके साथ सहायक तैनात किए जाएं। सपा विधायक के अनुसार जिलाधिकारी ने उनके मांग पत्र को गंभीरता सुनकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें