फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंदरकी में ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर सोमवार शाम बेकाबू ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ऑटो सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया जबकि चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाला सालिम(18) सिविल लाइंस के मऊ हरथला निवासी था। सालिम सोमवार शाम मुरादाबाद से कांठ के कासमपुर निवासी एक परिवार को ऑटो से बिलारी के ग्वालखेड़ा छोड़ने जा रहा था। सोमवार शाम करीब साढ़े छह उसका ऑटो कुंदरकी क्षेत्र में डोमघर के पास पहुंचा। इसी दौरान सामने से आए बेकाबू ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि ऑटो परखच्चे उड़ गए, सालिम की मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो सवार कासमपुर निवासी नासिर(40), उसकी पत्नी सहाना(35), बेटी महक(18), हैदर अली(22), शकील और उसकी बेटी नेहा गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटनास्थल से कुछ ही दूर पर ट्रक खड़ा करने के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्र ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें