फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: मतदान से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश, डॉ. बीआर आंबेडकर की मूर्ति पर कालिख पोती

Thu, 10 Feb 2022 03:43 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

पुलिस के मुताबिक, मूंढापांडे के शिवपुरी गांव में संविधान निर्माता डॉ. बीआर आंबेडकर की मूर्ति लगी है। गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने मूर्ति पर कालिख पोत दी है। 
विज्ञापन
मूंढापांडे के शिव पूरी गांव जमा हुआ ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

14 फरवरी को होने वाले दूसरे चरण के मतदान से चंद रोज पहले मुरादाबाद में असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। उन्होंने मूंढापांडे के शिव पूरी गांव में डॉ. बीआर आंबेडकर की मूर्ति खंडित कर दी और कालिख पोत दी।

विज्ञापन


गुरुवार सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाकर शांत कराया। बताया जा रहा कि दो दिन पहले भी गांव में सवर्ण वर्ग के लोगों द्वारा लगाए स्वागत बोर्ड पर भी किसी ने कालिख पोत दी थी। इस घटना को लेकर गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, मूंढापांडे के शिवपुरी गांव में संविधान निर्माता  डॉ. बीआर आंबेडकर की मूर्ति लगी है। गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने मूर्ति पर कालिख पोत दी है। इसके अलावा मूर्ति खंडित भी कर दी है। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर सीओ हाईवे डॉ. गणेश कुमार गुप्ता और थाना प्रभारी संजय पांजाल फोर्स लेकर गांव में पहुंच गए और उन्होंने लोगों को समझाया और मामला शांत कराया है। उन्होंने दोनों पक्षों से बात की और उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद लोग शांत हो गए। एसपी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस किया गया है। गांव में शांत माहौल है। गांव में एहतियातन पुलिस तैनात की गई है  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें