फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: पति करता था विदेश में नाैकरी, पत्नी की युवक से बढ़ गई पहचान, ऐसा कांड हुआ की प्रेमी पहुंचा अस्पताल

Thu, 04 Sep 2025 08:17 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा

सार

शरीफनगर निवासी शाहनवाज पर उसकी प्रेमिका के घर पर धारदार हथियार से हमला हुआ। परिजनों का आरोप है कि महिला और उसके पति ने मिलकर उसकी गर्दन और हाथ की नसें काट दीं। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला का कहना है कि शाहनवाज शादी के लिए दबाव डाल रहा था और मना करने पर उसने खुद ही अपनी गर्दन और नसें काट लीं। 
विज्ञापन
युवक ने की जान देने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमिका के घर पहुंचे युवक की हत्या की कोशिश करने का आरोप है। परिजनों का आरोप है कि युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया गया। उसकी हाथ की नसें भी काट दीं गईं। आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया जबकि प्रेमिका का दावा है कि युवक ने खुद ही अपनी गर्दन पर वार किया और हाथ की नसें काट लीं।

विज्ञापन


फिलहाल पुलिस युवक के पिता की शिकायत पर मामले की छानबीन कर रही है। शरीफनगर निवासी शमशुल हक ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसका बेटा शाहनवाज नगर के एक निजी अस्पताल में कंपाउंडर है। वह सुबह 10:00 बजे घर से हॉस्पिटल के लिए गया था।

दोपहर 1:00 बजे उन्हें किसी ने बताया कि उनका बेटा गंभीर हालत में नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती है। जिस पर परिजन वहां पहुंचे उसे पहले काशीपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां हालत गंभीर होने के कारण उसे परिजन देहरादून के जॉली ग्रांट अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


शाहनवाज के पिता का कहना है कि उसके बेटे का नगर के मोहल्ला जमुनावाला निवासी एक महिला के घर पर आना-जाना था। महिला का पति सऊदी अरब में नौकरी करता है। पांच दिन पहले ही महिला का पति सऊदी से घर आया है।

आरोप है कि महिला ने अपने पति की मदद से शाहनवाज को अपने घर पर बुलाया और धारदार हथियार से उसकी गर्दन काटने की कोशिश की। जिससे उसके हाथ की नसें भी कट गईं। शहनवाज के पिता ने महिला के पति और अन्य लोगों पर शहनवाज की हत्या की कोशिश का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जसपाल सिंह ग्वाल का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। उधर, महिला का कहना है कि  करीब दो वर्ष पूर्व वह निजी अस्पताल में इलाज के लिए गई थी तब उसकी जान पहचान शाहनवाज से हो गई थी।

तब से वह उसका पीछा कर रहा है। मंगलवार को भी शहनवाज स्वयं उसके घर पर आया था।  कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है लेकिन उसने ऐसा करने से मना कर दिया तो उसने खुद ही धारदार हथियार से अपनी गर्दन पर वार किया।इसके बाद उसे कुछ लोगों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें