फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: किशोरी को रास्ते से अगवा करने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार दुर्गा मंदिर के पीछे बुधवार की शाम सब्जी खरीदकर लौट रही किशोरी को दबंगों ने रास्ते से अगवा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर दबंगों ने किशोरी की मौसी को पीट दिया। इस मामले में शिकायत करने पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र की रहने वाली किशोरी (13) लाइनपार स्थित अपनी मौसी के घर आई थी। बुधवार की शाम 6.30 बजे किशोरी लाइनपार बाजार से सब्जी खरीदकर लौट रही थी। इस बीच दुर्गा मंदिर के पीछे दो युवकों ने किशोरी का रास्ता रोककर उसे हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास किया। इस बीच किशोरी ने शोर मचाया तो आवाज सुनकर उसकी मौसी मौके पर पहुंची।
मौसी ने विरोध किया तो दोनों युवकों ने उसे भी पीट दिया। इस दौरान हमलावर मौके से भाग निकले। इस मामले में मौसी ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो के साथ अन्य धाराओं में ऋषिपाल, जतिन और शिवरती के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी रवींद्र का कहना है कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। विवेचना के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें