फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी समेत दंपती ने की आत्मदाह की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कांठ थानाक्षेत्र में रहने वाला एक दंपती अपनी नाबालिग बेटी के साथ शुक्रवार सुबह 11 बजे आत्मदाह के लिए एसएसपी कार्यालय पहुंच गया। उनके हाथ में एक बोतल थी, जिसमें पेट्रोल भरा था। उस वक्त एसएसपी एक बैठक में कमिश्नर आफिस में थे। इन तीनों को यहां एसएसपी का इंतजकर करते देखकर पुलिसकर्मी माजरा समझ गए और उनके हाथ में मौजूद पेट्रोल की बोतल को अपने कब्जे में लिया। जिस वजह सेबड़ी वारदात होने से बची। तीनों को एसपी देहात उदय शंकर सिंह से मिलवाया गया। एसपी ने उनको मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद तीनों को सिविल लाइन थाने लाया गया, जहां से सुरक्षित घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि रमेश प्रजापति और उनकी पत्नी चंद्रो देवी कांठ थानाक्षेत्र के गढ़ी सलेमपुर गांव के रहने वाले हैं। वह डीएम से शिकायत करने के लिए आए थे। इस संबंध में उनके पास शिकायती पत्र भी मिला है। जिसमें उन्होंने बताया कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों पर आरोप है कि उन्होंने रमेश की आबचक पर कब्जा किया हुआ है। विरोध करने पर मारपीट करते हैं। जिसके संबंध में कई बार पूर्व में अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन उनकी समस्या का निदान नहीं कराया गया। स्थानीय पुलिस (खासतौर पर एक दरोगा) आरोपी पक्ष पर कार्रवाई के बजाय उनसे हमसाज है और उनको बढ़ावा दे रही है। रमेश के बच्चों के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कर उनका भविष्य बर्बाद करने की कोशिश की जा रही है। जिसकी वजह से परेशान होकर रमेश अपनी पत्नी और बेटी रूपा के साथ मिलकर आत्मदाह का कदम उठाने के लिए मजबूर हुए हैं।
एसएचओ कांठ अजय गौतम ने बताया कि रमेश का घर से निकल रहे पतनाले को लेकर पड़ोसी से विवाद है। पांच तारीख को दोनों पक्षों का समझौता कराया गया। जिसमें ये तय किया गया था कि पड़ोसी अपना मकान बनाएगा तो पतनाले के लिए रास्ता देगा लेकिन समझौते के अगले दिन ही दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गए। जिसके बाद दूसरे पक्ष के तीन लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जबकि रमेश के बेटों के खिलाफ 107/16 की निरोधात्मक कार्रवाई की गई। जिससे की वहां पर दोबारा विवाद न हो। रमेश के बेटों के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस पर दूसरे पक्ष सेे हमसाज होने के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन

‘रमेश पक्ष का पड़ोसियों से नाली को लेकर विवाद है। जो कि पुलिस से संबंधित नहीं है। इस संबंध में संबंधित विभाग को जानकारी दी जा चुकी है। रमेश पक्ष पर केस भी दर्ज नहीं है। मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है। कमेटी की रिपोर्ट जल्द ही आ जाएगी। रिपोर्ट का अवलोकन कर कार्रवाई की जाएगी।’
विज्ञापन

अमित पाठक, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें