फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में बिजली टीम पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक में शनिवार दोपहर बिजली टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जेई और कर्मचारियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर मौके से भाग गए। इस मामले में दो नामजद समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के जिगर कालोनी स्थित बिजली घर के जेई गौरीशंकर कुशवाहा शनिवार दोपहर करीब एक बजे चक्कर की मिलक में पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके साथ बिजली कर्मचारी, लाइन मैन भी मौजूद थे। चक्कर की मिलक में पहुंचे तो कुछ लोगों ने चेकिंग का विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि चेकिंग के दौरान दो घरों में बिजली चोरी होती पाई गई। बिजली कर्मियों ने यहां मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। लोग मौके पर जुट गए और उन्होंने टीम को घेर कर हमला शुरू कर दिया। किसी तरह टीम ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग गए।
सिविल लाइंस थाना प्रभारी योगेंद्र यादव ने बताया कि जेई गौरी शंकर कुशवाहा की तहरीर पर चक्कर की मिलक निवासी जिम संचालक चांद और किताब बेचने वाले नसीर के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालना, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में उनके घर दबिश दी गई, लेकिन आरोपी अभी पकड़ में नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें