फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अटल आवासीय विद्यालय का लोकार्पण एक मई को, सीएम के आने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ/मुरादाबाद। निर्माण श्रमिकों के बच्चों की उत्कृष्ट शिक्षा के लिए पीपली बिलारी में बने अटल आवासीय विद्यालय का लोकार्पण एक मई को होगा। कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ के आने के आसार हैं। पीडब्ल्यूडी को बचे हुए कार्य तेजी से पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश के 18 मंडलों में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण और आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। इसी क्रम में बरेली के बाद अब मुरादाबाद में भी अटल आवासीय विद्यालय की इमारत बनकर तैयार हो चुकी है। एक मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका शुभारंभ कर सकते हैं।
बरेली और मुरादाबाद के बच्चे पहले लखनऊ और बुलंदशहर जैसे अन्य जिलों में पढ़ाई कर रहे थे, अब उन्हें अपने ही मंडल में सुविधायुक्त अटल आवासीय विद्यालय में पढ़ने का अवसर मिलेगा। अटल आवासीय विद्यालयों में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों के साथ-साथ मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के पात्र अनाथ बच्चों और कोविडकाल में माता-पिता को खो चुके बच्चों को भी प्राथमिकता से प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन

-
13.5 एकड़ में फैला है परिसर, अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त
मुरादाबाद में तैयार यह विद्यालय 13.5 एकड़ में फैला है और इसमें एकेडमिक ब्लॉक, रेजीडेंस ब्लॉक और छात्रावास की अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध है। कुल 1000 छात्रों के बैठने की क्षमता वाले इस विद्यालय में फिलहाल 640 छात्र-छात्राएं नए सत्र से अपनी पढ़ाई शुरू करेंगे। इस बिल्डिंग में 28 क्लासरूम, 11 आधुनिक प्रयोगशालाएं और लाइब्रेरी, 6 ट्यूटोरियल रूम 300-300 सीनियर गर्ल्स और बॉयज डॉरमेट्री, 200-200 जूनियर गर्ल्स और बॉयज डॉरमेट्री, 6 टाइप-1, 6 टाइप-2 और 30 टाइप-3 रेजिडेंशियल फ्लैट्स, प्रिंसिपल आवास, सेपरेट मेस, एसटीपी, 1000 किलोवाट का ईएसएस (इलेक्ट्रिक सब स्टेशन) है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें