फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कहीं किया सांसद का स्वागत तो कहीं किया सांकेतिक घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। संभल लोकसभा क्षेत्र के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने ग्रामीणों की समस्याएं जानने के लिए बिलारी विधानसभा क्षेत्र के कई ग्रामों का भ्रमण किया। इस दौरान कहीं तो ग्रामीणों ने सपा सांसद का स्वागत किया तथा कहीं जरूरत के अनुसार विकास कार्य न होने पर सांकेतिक घेराव कर रोष जताया। सपा सांसद ने ग्रामीणों द्वारा बताई गईं समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने स्थानीय सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान को साथ लेकर टांडा अमरपुर, मल्लपुर सिधारी, रामपुर पटटी, अलापुर, नसीरपुर धन्ना, स्योंडारा, बेरनी कुढ़ फतेहगढ़, बिचेटा काजी आदि का भ्रमण कर नुक्कड़ बैठकें कर ग्रामीणों से उनकी समस्याएं जानीं। ग्रामीणों ने सपा सांसद को देहात इलाके में सड़कें टूटी होने, निर्धारित शेड्यूल के अनुसार विद्युत आपूर्ति न मिलने, जलजीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाने को आबादी में खोदी गई अनेक सड़कें अभी तक ठीक न होने, कई ग्रामों में पेयजल आपूर्ति दुरुस्त न होने, सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर लाभ न मिलने आदि समस्याएं बताईं।
रामपुर पट्टी गांव में पहुंचे सपा सांसद का ग्रामीणों ने सांकेतिक घेराव कर यह कहते हुए विरोध जताया कि सांसद विकास निधि की धनराशि से उनके गांव में कोई विकास कार्य नहीं कराया गया है। सपा सांसद ने यह कहते हुए ग्रामीणों को समझाकर शांत किया कि जो भी समस्याएं उनके सामने रखी गई हैं उनका जल्द ही समाधान कराया जाएगा। टांडा अमरपुर गांव में पहुंचे सपा सांसद और सपा विधायक दोनों का ग्रामीणों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। यहां सपा सांसद ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वह अभी से आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनवाने की तैयारी में जुट जाएं।
विज्ञापन

इस दौरान सपा जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उसमान, सौरभ यादव, रेहान पाशा, बशर मलिक, आमिल सिददीकी सभासद, जरीफ अंसारी सभासद, फैसल इरफान, रामवीर यादव, कृष्णकांत यादव, राहुल यादव, हिमांशु यादव, कलीम नूरी, सुहैल खान आदि भी साथ रहे। सपा सांसद जियाउर्रहमान ने बताया कि ग्रामों के भ्रमण के दौरान जो भी समस्याएं ग्रामीणों ने बताई हैं उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें