फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ललित कौशिक के सहयोगियों की 20 लाख की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कारोबारी कुशांक गुप्ता, सीए श्वेताभ तिवारी और भाजपा नेता अनुज चौधरी की हत्या में आरोपी ललित कौशिक के सहयोगियों की 20 लाख की संपत्ति कुर्क की गई है। अब तक पुलिस ललित कौशिक और उसके सहयोगियों की 12 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर चुकी है।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि बुधवार की रात करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है। ललित कौशिक के साथी कमलवीर सिंह के नाम पंजीकृत कार, खुशवंत उर्फ भीम के नाम पर पंजीकृत एक स्कूटी और ललित कौशिक के भांजे अभिषेक भारद्वाज के नाम पर पंजीकृत एक स्कूटी को जब्त किया गया है। इससे पहले पुलिस ललित कौशिक, उसकी पत्नी, ललित कौशिक के दोस्त कमलवीर और कमलवीर की पत्नी के नाम संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें